|
|
|
|
Healing effects of Music Therapy -Tulika Srivastava
|
|
Genre : Music
|
|
|
संगीत चिकित्सा का उपयोग
* व्यक्ति अप्रत्यक्ष रूप से संगीत की मदद से अपने मानसिक तनाव को कम करता है . * बड़ी दुर्घटना या दौरे (स्ट्रोक) के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिये ऐंद्रिय रोगों (दर्द आदि) को कम करने के लिए . * अपनी समस्याओं को ठीक से न बता सकने वाले मरीजों को समझने व उनसे बातचीत करने के मनोचिकित्सा के रूप में . * नेत्रहीनों तथा मस्तिष्क रोगों से पीड़ित बालकों को सुधारने के लिये . * सामूहिक क्रियाकलाप के रूप में संगीत सामाजिक आचरण सुधारने में करता है . * संगीत द्वारा भावनाओं पर प्रभावकारी असर पड़ता है . * दंत चिकित्सक दांत उखाड़ते समय दर्द कम करने में संगीत की महिमा से परिचित हैं . * शल्य चिकित्सा के दौरान संगीत सुनाने से मरीज को निश्चेतक (अनेस्थेसिया) की मात्रा कम देनी पड़ती है . * संगीत का उपयोग मनोचिकित्सक मरीजों का मूड सुधारने , अंग संचालन में वृद्धि करने तथा मरीज की याददाश्त वापस लाने में करते हैं . * हल्के व आरामदायक संगीत की मदद से गहरी नींद आ जाती है . * शरीर व मन की सुस्ती मिटाने के लिए संगीत काफी लाभदायक सिद्ध होता है . * पोलियों के इलाज में लम्बे समय से संगीत का उपयोग किया जा रहा है . * गठिया और अन्य दर्दनाक बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति संगीत सुनकर अपनी दवाईयों की मात्रा में कमी ला सकते हैं . * अतिसक्रिय बच्चों के विशेष शिक्षा कार्यक्रम में रोजाना संगीत सुनाना शामिल किया जा सकता है . संगीत में शांति उत्पन्न करने वाला प्रभाव होता है . अतिसक्रिय बच्चे एक ही वस्तु या गतिविधि पर ज्यादा देर तक ध्यान नहीं दे सकते . वे सदैव कुछ न कुछ करते ही रहते हैं . इन बच्चों का मिजाज भी गरम होता है , पर उनका गुस्सा ज्यादा देर तक टिकता नहीं . कुछ ही पलों में वे रोते-रोते हंसने भी लगते हैं . * संगीत से चिंता , तनाव व मानसिक रोगों से पीडित मरीजों का इलाज संभव है . इन सभी स्थितियों में व्यक्ति अप्रत्यक्ष रूप से संगीत की मदद से अपने मानसिक तनाव को कम कर सकता है . Tulika Srivastava
|
|
| Write Your Message |
|